बाइक की टक्कर से स्कूल जा रहा शिक्षक घायल
घुंघचाई/पूरनपुर। साइकिल से पढ़ाने जा रहा शिक्षक बाइक की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हे निजी डॉक्टर के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। वहां...

घुंघचाई/पूरनपुर। साइकिल से पढ़ाने जा रहा शिक्षक बाइक की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हे निजी डॉक्टर के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। वहां उनकी हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ली है।
घुंघचाई निवासी आकाश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। शुक्रवार को वह हाईवे से गुजर रहे थे। पीछे से आई अनियंत्रित गति से बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बाइक चालक भी घायल हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ली है। शिक्षक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे को लेकर परिवार के लोग काफी परेशान हैं। घुंघचाई थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सिरोही ने बताया कि इस हादसे में सबसे घायल हुए हैं। आरोपी बाइक सवार भी घायल है। हादसे के बाद बाइक कब्जे में ली गई है।
