
प्रेमिका के घर चप्पल छूटने पर हुआ था आरोपी दिलनवाज का निकाह
Pilibhit News - पूरनपुर के शिक्षक दिलनवाज पर एक छात्रा को बंधक बनाकर धर्मांतरण कराने का आरोप है। यह शिक्षक पहले भी प्रेम प्रसंगों को लेकर विवादों में रहा है। 12 साल पहले उसने एक युवती से शादी की थी, जिसके बाद विवाद हुआ था। पुलिस ने दिलनवाज को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल कब्जे में लिया है, जिससे उसके अन्य संपर्कों की जांच की जाएगी।
पूरनपुर। जेल गया युवती को बंधक बनाकर धर्मांतरण कराने वाला आरोपी शिक्षक प्रेम प्रसंगों को लेकर पहले भी विवादों में रहा है। लगभग बारह साल पहले आरोपी गांव में रहने वाली युवती के घर पकड़ा गया था। युवती के परिजनों ने जबरन युवती के साथ उसका निकाह काराया था। एक बार फिर उसके विवादों में घिरने के बाद लोगों की जुबां पर उसकी बीती कहानी आ गई। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी का रहने वाला आरोपी शिक्षक दिलनवाज पूरनपुर में किराए के मकान में रहता था। दिलनवाज सिख युवती को बहला फुसलाकर ले आया था। उसे कमरे में कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा।
उसके साथ दुराचार कि भी किया। इस मामले में माधोटांडा पुलिस आरोपी दिलनवाज को जेल भेज चुकी है। उसके विवादों में घिरने के बाद बारह साल पहले की उसकी प्रेम प्रसंग एक बर फिर चर्चा में आ गई है। शिक्षक का प्रेम प्रसंगों से पुराना नाता रहा है। यही कारण है कि उसकी शादी में विवादों में हुई थी। शिक्षक की गांव की युवती से लगभग बारह साल पहले शादी हुई थी। शादी से पहले शिक्षक गांव के ही एक युवती के घर में पकड़ा गया था। युवती के परिजनों से बचने के लिए भागते समय दिलनवाज की युवती के घर में चप्पलें छूट गई थीं। परिजनों ने चप्पल से दिलनवाज की पहचान कर ली थी। उसके बाद युवती और दिलनवाज के परिजनों में विवाद हुआ। विवाद के बाद दबाव में दिलनवाज की शादी हुई थी। लगभग एक दशक पहले उसने परिवार सहित गांव छोड़ दिया। उसके बाद पूरनपुर में किराए के मकान में रहने लगा। कोचिंग के साथ ही वह स्कूल में भी पढ़ाता था। जमुनिया से छात्रा को किया था अगवा आरोपी शिक्षक दिलनवाज बीएड कर रहा था। 16 दिसंबर को वह एटा से बीएड की परीक्षा देकर लौटा था। उसने छात्रा को फोन पर बहलाया और उसके बाद जमुनिया रोड पर बुलाया। उसके बाद छात्रा को कार से अगवा कर पूरनपुर लाया और कमरे में बंधक बना लिया। मोबाइल से होगा खुलासा, कितनी महिलाओं के संपर्क में था शिक्षक पूरनपुर। छात्रा का धर्मांतरण कराने वाले आरोपी शिक्षक के अन्य भी कई युवती और महिलाओं से संपर्क होने का अंदेशा है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मोबाइल से शिक्षक के सभी राज उजागर होंगे। छात्रा के अलावा भी अन्य कितनी महिलाओं और अन्य छात्राओं के संपर्क में था। उसकी किस- किस से बात हो रही थी। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल करा रही है। इसके अलावा छात्रा के साथ उसका यह कृत्य निजी था या किसी संगठन के इशारे पर योजनाबद्ध तरीके से किया गया। कोतवाल इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी दिलनवाज के मोबाइल की जांच कराई जा रही है। उसके संपर्क में रहने वाले संदिग्ध लोगों की जांच कराई जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




