ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकॉलेज और खेतों पर जाकर पढ़ाया महिला सम्मान का पाठ

कॉलेज और खेतों पर जाकर पढ़ाया महिला सम्मान का पाठ

महिला सिपाहियों ने मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। मनचलों से निपटने के लिए एंटी रोमियो की टीम की मदद लेने की बात कही गई। इसके अलावा...

कॉलेज और खेतों पर जाकर पढ़ाया महिला सम्मान का पाठ
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 20 Oct 2020 05:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

महिला सिपाहियों ने मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। मनचलों से निपटने के लिए एंटी रोमियो की टीम की मदद लेने की बात कही गई। इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में बताया गया।

माधोटांडा और पूरनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल और खेतों में पहुंचकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में कोतवाली की महिला कांस्टेबल शालू विश्वकर्मा और अलका ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न से निपटने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छेड़छाड़ सहित अन्य मामले की पुलिस को जानकारी देने की बात कही। माधोटांडा थाने की महिला पुलिस ने खेतों में पहुंचकर महिलाओं को आत्मसम्मान के प्रति जागरूक किया। समस्या आने पर महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, 102, 1098 पर कॉल करने की बात कही गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें