स्वामी एजुकेशनल स्कूल में जपजोत सिंह रहे टॉपर
स्वामी एजुकेशनल स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। 127 विद्यार्थियों में से 121 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जपजोत सिंह ने 94% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हरमीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को उनकी सफलता का श्रेय दिया।

पूरनपुर। स्वामी एजुकेशनल स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में 127 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। इनमें दो विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। कुल 121 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि चार विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिला है। विद्यालय के छात्र जपजोत सिंह ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। हरमीत कौर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


