Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSuspicious Hanging of 18-Year-Old in Aliyapur Village Sparks Murder Allegations
संदिग्ध परिस्थितयों में युवक का लटका मिला शव, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितयों में युवक का लटका मिला शव, हत्या का आरोप

संक्षेप:

Pilibhit News - गांव अलियापुर का मामला, कमरे के बाद लगी थी कुंडी, जांच में जुटी पुलिससंदिग्ध परिस्थितयों में युवक का लटका मिला शव, हत्या का आरोपसंदिग्ध परिस्थितयों मे

Nov 08, 2025 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बरखेड़ा, संवाददाता। अलियापुर गांव में कमरे के अंदर युवक का संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे से शव लटका मिला। कमरे में बाहर से कुंडी लगी देख परिजन हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना का जांच शुरू कर दी है। गांव अलियापुर निवासी देवदत्त (18) का शव शनिवार को सुबह उसके घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देख घर में चीखपुकार मच गई। मृतक के पिता पीतमराम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे सोकर उठे, तब घटना का जानकारी हुई। जिस कमरे में शव लटका मिला, उसका दरवाजा बाहर से बंद था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कमरे में अंदर देखा तो उसके पैर घुटनों तक चारपाई पर रखे हुए थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव में विवाद भी हुआ था। उन्हें शक है कि उसी रंजिश में उनके पुत्र की हत्याकर शव घर के अंदर फंदे पर लटका दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही मान रही है। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की लग रही है। फिर भी हर बिंदु पर जांच पड़ताल कराई जा रही है।