बरखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

Feb 05, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - बरखेड़ा में एक 48 वर्षीय मजहर मिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घरेलु कलह के चलते आत्महत्या की चर्चा है। परिवार वाले घटना पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

बरखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

बरखेड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोहल्ले में घरेलु कलह के चलते आत्महत्या की चर्चा है। परिवार वाले भी मौत को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कर पर रहें हैं। कस्बा के वार्ड नंबर तीन निवासी 48 वर्षीय मजहर मिया का शव गुरुवार को घर के कमरे में फंदा पर लटक मिला। शव देखते ही घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वाले घटना को लेकर अभी कुछ नहीं बता सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि मोहल्ले में चर्चा हैं की बच्चों को लेकर एक दिन पहले पति पत्नी में विवाद हो गया था। विवाद के चलते पत्नी पड़ोस में ही अपनी सहेली के यहां चली गई थी। पति में काफ़ी मानने की कोशिश की, मगर पत्नी घर नहीं आई। इसी के चलते मजहर मिया ने आत्महत्या कर ली। हालांकि परिवार वालों ने इस संबंध में कुछ भी बताने ने इंकार कर दिया। इंक्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों से वार्ता हुई, मगर वह लोग कुछ स्पष्ट नहीं कर सके। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।