Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSuspicious Death of Married Woman in Barakheda Investigation Underway
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

संक्षेप:

Pilibhit News - सूचना के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शवसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हत्या का आरोपसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हत्या का आरोपसं

Nov 30, 2025 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बरखेड़ा,संवाददाता। विवाहिता की शु्क्रवार को तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर दोपहर बाद मायके वाले पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर शनिवार को विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव दियोराजपुर निवासी रामपाल ने बताया कि उनकी भतीजी 26 वर्षीय ऊषा देवी की शादी 2020 में गांव नरायनठेर निवासी चरनजीत के साथ हुई थी। ऊषा का पति चरनजीत शराब पीने का शौकीन है। आए दिन ऊषा से झगड़ा करता था। दो बच्चे होने के बाद भी उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई बार समझाने के बाद भी उसने झगड़ा करना बंद नहीं किया। गुरुवार शाम शराब पीने के बाद फिर उसने भतीजी के साथ झगड़ा किया। शुक्रवार को सुबह ऊषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें शक है कि ऊषा की हत्या कर की गई। इसी वजह से मायके वालों को भी सूचना नहीं दी गई। दोपहर बाद अन्य लोगों से जानकारी मिली तो भतीजी की ससुराल पहुंचे, वहां वह मृत अवस्था में मिली। तभी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी मायके वालों की ओर से तहरीर न देकर सिर्फ पोस्टमार्टम की पुलिस से मांग की गई है। विवाहिता के पिता और भाई अन्य परिजनों के साथ शुक्रवार से ही उसकी ससुराल में रुके हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि गांव नरायनठेर में एक महिला की मौत हो गई है। मायके वालों की मांग के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई। अगर तहरीर मिलती है, तो उसकी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।