संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Pilibhit News - बिलसंडा के भैनपुरा गांव में होली से एक दिन पहले विवाहिता माधुरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति हिमांशु और अन्य पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामला दर्ज किया गया है।

बिलसंडा। होली से एक दिन पहले के भैनपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने बेटी को खाने में जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैदा गौटिया निवासी जयराखन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी माधुरी की शादी एक साल पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव भैनपुरा निवासी हिमांशु के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दानदहेज के बाद भी ससुराली बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 1 मार्च को पति हिमांशु, अभिषेक, ससुर राजेन्द्र, सास रूपवती, ननद अनुराधा, कंचन ने बेटी योजना बनाकर खाने में जहर देकर मार डाला।
रात में उनको जब सूचना मिली तो बेटी को लेकर सीएचसी बीसलपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



