Pilibhit News: दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस किए गए निलंबित, नोटिस जारी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत के जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने खुदरा खाद विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। कई विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया। किसानों को खाद के सही वितरण के दिशा-निर्देश दिए गए। कृषकों को किसी समस्या के लिए कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर पर शिकायत सूचीबद्ध करने के लिए कहा गया।

Pilibhit News: दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस किए गए निलंबित, नोटिस जारी

Pilibhit News: पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने जिले के खुदरा खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण विवरण

निरीक्षण के दौरान ग्राम भिकारीपुर में किसान खाद भंडार के विक्रेता को निरीक्षण की जानकारी होते ही प्रतिष्ठान बंद कर चला गया, जिससे उनके प्रतिष्ठान का निरीक्षण नहीं किया जा सका। उनके प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने औद्यानिक उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति भिकारीपुर का निरीक्षण किया, जहां पर सभी व्यस्थाएँ दुरुस्त मिली। एसके एग्रो लिमिटेड धनकुनी का निरीक्षण किया गया। इनके पास स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और स्टॉक और रेट बोर्ड नहीं पाया गया, जिसके फ़सलस्वरूप इनका लाइसेंस निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लक्ष्मी खाद भंडार न्यूरिया कॉलोनी का निरीक्षण किया गया और एनपीके का नमूना लिया गया। सुमित खाद भंडार राजा कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया और मल्टीन्यूट्रेंट फर्टिलाइजर का नमूना लेते हुए राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया।

किसानों के लिए निर्देश

उन्होंने समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि कृषकों को नियमानुसार पॉश मशीन से खाद का फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर खाद का वितरण करें। उसका ब्योरा स्टॉक और बिक्री रजिस्टर में दर्ज करें। किसानों को उर्वरक के साथ ग़ैर अनुदानित उर्वरकों को टैगिंग कतई ना करें। शिकायत मिलने पर एफसीओ और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसान अपनी जोत और फसल के अनुसार उर्वरक की खरीद करें। किसी भी समस्या के लिए जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882618 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस जिले में खाद विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया?
खाद विक्रेताओं का निरीक्षण पीलीभीत जिले में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit News: दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस किए गए निलंबित, नोटिस जारी