मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़, पंजीकरण 1700 के पार
Pilibhit News - पीलीभीत के जिला मेडिकल कॉलेज में मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को 1700 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया। बुखार, सर्दी-जुकाम, और पेट दर्द से संबंधित समस्याओं वाले मरीज अधिक आए। डॉक्टरों को मरीजों को समय पर उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं।

पीलीभीत, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण इन दिनों जिला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिन भर में कुल पंजीकरण की संख्या 1700 के पार पहुंच गई। होली का पर्व निपटने के बाद ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, बदन दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीज अधिक पहुंचे। इसके अलावा त्वचा और आंखों से संबंधित दिक्कतों वाले मरीज भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
भीड़ बढ़ने के कारण डॉक्टरों को तय समय के बाद तक मरीजों को देखना पड़ा। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर चिकित्सकों को दिशाा निर्देश दिए गए हैं। पंजीकरण काउंटर और ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को लाइन में लगाकर उनकी बारी से जांच कराई गई। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में 1700 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। सभी मरीजों को समय से उपचार देने के लिए डॉक्टरों और स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


