ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपछले दस सालों में सर्वाधिक गर्म दिन रहा रविवार

पछले दस सालों में सर्वाधिक गर्म दिन रहा रविवार

चिलचिलाती धूप, गर्म लू के थपेड़े और शरीर से बहता पसीना जिले में बढ़ते तापमान की ओर इशारा कर रहा है। गर्मी ऐसी कि आदमी तो आदमी, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। खास बात यह है कि रविवार का दिन सर्वाधिक गर्म दिन...

पछले दस सालों में सर्वाधिक गर्म दिन रहा रविवार
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 03 Jun 2019 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

चिलचिलाती धूप, गर्म लू के थपेड़े और शरीर से बहता पसीना जिले में बढ़ते तापमान की ओर इशारा कर रहा है। गर्मी ऐसी कि आदमी तो आदमी, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। खास बात यह है कि रविवार का दिन सर्वाधिक गर्म दिन रहा। रविवार का अधिकतत तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिक की मानें तो पिछले दस सालों में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा है।

जिले में रविवार को दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा है। इतनी गर्मी अभी तक नहीं पड़ी जितने रविवार को पड़ी। इस गर्मी से सभी का हाल बुरा है। पंखों की हवा अब पूरी तरह गर्म हो चुकी है। कूलर और एसपी से जरूर राहत मिल रही है, पर जिस घर में न तो कूलर है और न ही एसी है वह लोग पंखों की गर्म हवा के सहारे है। मौजूदा समय में गर्मी पूरी तरह हावी है। इस भीषण गर्मी से हर कोई परेशान हैं। धूप इतनी तेज है कि धूप में कहीं सफर करना चुनौती से कम नहीं है। रविवार को तापमान 41.90 डिग्री दर्ज किया गया है जो अभी तक सबसे ज्यादा है।

इस गर्मी से न तो दिन में चैन है और न ही रात को। सुबह के समय थोड़ा ठंडा मौसम होता है, पर जैसे ही धूप निकली है तामपान बढ़ने लगता है। इस भीषण गर्मी और धूप में बाइक से सफर करना चुनौती से कम नहीं है। एक तरफ धूप तो दूसरी तरफ लू चेहरे को झुलसा देती है। इस भीषण गर्मी में पेड़ों की छाव में थोड़ी राहत मिली, पर हवा चलती है। हवा बंद होने पर पेड़ की छाव भी गर्मी महसूस होती है। यह गर्मी सबसे अधिक बुजुर्गो को परेशान करती है।

कूलर और एसपी की बढ़ी डिमांड

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी की मार से सभी बेहाल है। पंखे गर्म हवा फेकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। बढ़ते तापमान के चलते बाजार में कूलर और एसी की डिमांड बढ़ गई है। बाहार की हर एक दुकान पर लोग कूलर और एसी खरीदने पहुंच रहे हैं। जो मध्यम परिवार के लोग है वह कूलर से काम चला रहे है और जो ठीकठाक परिवार के हैं वह एसी खरीद रहे हैं। पिछले 15 दिन पहले से करीब 40 प्रतिशत एसी और कूलर की बिक्री बढ़ी है।

तेज हवा और बादल के आसार

कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका के अनुसार रविवार को 41.90 डिग्री तापमान रहा है। इतना तापमान अभी तक इस जिले में नहीं बढ़ा जो रविवार को दर्ज किया गया। कैषि वैज्ञानिक के अनुसार मौसम काफी गर्म है। बारिश के तो कोई आसार नहीं दिख रहे है पर तीन से चार दिन में तेज हवाएं और बादल होने सम्भावना है।

डाक्टर की सलाह

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि गर्मी से बचने का पूरा प्रसास करें। कम से कम धूप में निकले। अगर बाहर जाना मजबूरी है तो गीले कपड़े से शरीर को पूरी तरह ढक लगे। लू से बचने के लिए समय-समय पर पानी पीते। गर्मी में खाना कम से कम आए। धूप में काला चश्मा लगाकर ही निकले।

डा. सीबी चौरसिया, वरिष्ठ फिजीशियन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें