समर कैंप में बच्चे स्वीमिंग पूल का उठा रहे आनंद
Pilibhit News - पीलीभीत के लिटिल एंजिल्स स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें केजी से कक्षा आठ के बच्चे क्रिकेट, बेडमिंटन, बास्केटबॉल, स्विमिंग जैसे खेलों के साथ-साथ ड्रैमेटिक्स, क्लासिकल डांस और फायरलेस कुकिंग जैसी गतिविधियाँ सीख रहे हैं। प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने बताया कि बच्चों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।

पीलीभीत। लिटिल एंजिल्स स्कूल में समर कैंप के दौरान केजी से कक्षा आठ तक के बच्चे क्रिकेट, बेडमिंटन , बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, स्विमिंग , पिकल बाल, स्केटिंग , ड्रैमेटिक्स, क्लासिकल डांस, फायरलेस कुकिंग, कैलीग्राफी, ड्राइंग और पेंटिंग, क्राफ्ट, हिप हॉप, स्टोरी टेलिंग, आदि एक्टिविटीज सीख रहे हैं। योग एवं कुम्हार के चाक से मिट्टी के बर्तन बनाना भी सीखा गया। प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने बताया कि बच्चों में समर कैंप के प्रति बहुत ज्यादा उत्साह है। इसी कारण हर साल कैंप में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक्टिविटीज करने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


