ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतभाजपा पर पूर्व मंत्री ने बोला करारा हमला

भाजपा पर पूर्व मंत्री ने बोला करारा हमला

सपा की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटने की बात कही गई। सभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सक्रिय बनाने के लिए कहा...

भाजपा पर पूर्व मंत्री ने बोला करारा हमला
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 20 Sep 2018 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटने की बात कही गई। सभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सक्रिय बनाने के लिए कहा गया।

इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी दिए गए। समीक्षा बैठक में कहा गया भाजपा ने सभी को झूठे वायदे कर अच्छे दिनों को सपना दिखाया था। जनता अब चुनाव में जवाब देगी। पीलीभीत बैंक्वेट हाल में आयोजित समीक्षा बैठक और विधानसभा क्षेत्र की बूथ स्तरीय सम्मेलन में पूर्वमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि मौजूदा लोकतंत्र में सबसे निराशाजनक हालत आज है।

देश का अन्नदाता किसान खुद को ठगा मान रहा है। किसान भुखमरी की कगार पर है। किसान आत्महत्या कर रहा है और सरकार अच्छे दिन आने की बात कह रही है। पूर्व विधायक पीतमराम ने कहा कि हिन्दुओं को भाजपा गुमराह कर रही है। अब भाजपा का असली चेहरा सभी के सामने आ गया है। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि 23 सितंबर, सात अक्टूबर और 14 अक्टूबर को विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा।

इसमें बूथ प्रभारी मतदाता सूची की हर बूथ पर जाकर नए वोट बनवाएं। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ की हड्डी होते हैं। भाजपा के झूठे वायदों और गलत नीतियों का जमकर मुकाबला किया जाएगा। इसके लिए सभी गांव गांव पार्ठी की नीतियों को बताकर संगठन को मजबूत करने का काम करें और भाजपा के झूठ का पुलिंदा खोलें।

कहा कि जो भाजपा ने झूठे वायदे किए है उनका जनता लोकसभा चुनाव में जवाब देने के लिए तैयार है। बैठक में पूर्व विधायक पीतमराम, श्यामाचरन गंगवार, हरीश, प्रदीप सोनकर, राजेश पटेल, महेश वर्मा, जमील अहमद, कृष्णलाल आर्या, राकेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र गंगवार, गायत्री गंगवार, अरुण वर्मा, संतोष वाल्मीकि, प्रभुदयाल, नवी हसन अंसारी सहित कई लोग थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें