उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना सर्वे का किया निरीक्षण
Pilibhit News - पीलीभीत में उप गन्ना आयुक्त राजेश कुमार मिश्र ने गन्ना विकास परिषद के निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत की। उन्होंने गन्ना प्रजाति और क्षेत्रफल की सही जानकारी दर्ज कराने की अपील की ताकि भविष्य में समस्याएं न हों। किसानों को सर्वे के दौरान अपने प्लाट पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया।

पीलीभीत। उप गन्ना आयुक्त बरेली मंडल राजेश कुमार मिश्र ने जिले की गन्ना विकास परिषद मझोला क्षेत्र के गांव खिरका और महचंदी में चल रहे गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत कर सर्वेकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील की है कि गन्ना सर्वे के समय गन्ना प्रजाति एवं क्षेत्रफल की सही जानकारी अवश्य दज्र कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सर्वे के दौरान प्रत्येक किसान अपने प्लाट पर उपस्थित रहे, जिससे उसे सर्वे की पर्ची दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि गन्ना विकास विभाग किसानों के हित में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सर्वे कार्य करने के लिए संकल्पित है।
इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप अग्निहोत्री समेत किसान मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


