जिलेभर में गन्ना सर्वे का कार्य एक मई से शुरू होगा
Pilibhit News - पीलीभीत में गन्ना सर्वे एक मई से शुरू होगा, जिसमें गन्ना विकास विभाग और चीनी मिल के पर्यवेक्षक शामिल होंगे। सर्वे जीपीएस तकनीक के माध्यम से किया जाएगा, और यह 30 जून तक चलेगा। गन्ना किसान अपने खेतों में उपस्थित रहकर सर्वे कराएंगे ताकि गन्ना पर्ची आसानी से जारी हो सके।

पीलीभीत। तराई के पीलीभीत जनपद में गन्ना सर्वे एक मई से शुरू किया जाएगा, जिसमें गन्ना विकास विभाग और चीनी मिल के पर्यवेक्षक संयुक्त रूप से शामिल रहेंगे। ये टीम प्रत्येक खेत पर जाकर जीपीएस के माध्यम से सर्वे का कार्य करेगी। इस संबंध में गन्ना विभाग में सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में ललित हरी चीनी मिल पीलीभीत, बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड बरखेड़ा, किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर संचालित हो रही हैं। पेराई सत्र 2025-26 का समापन पिछले ही महीने हुआ है। अब वसंतकालीन गन्ना बुवाई का कार्य 30 अप्रैल तक समाप्त होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
वसंतकालीन और पेड़ी गन्ना खेतों में बढ़वार की दिशा में रहेगी। सत्र 2026-27 के लिए गन्ना विभाग में गन्ना सर्वे की तैयारी पूरी कर ली गई है। गन्ना सर्वे एक मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा, जो जीपीएस आधारित होगा। गन्ना सर्वे के दौरान प्रत्येक खेत पर गन्ना किसान उपस्थित रहकर अपना सर्वे कराएं। ताकि गन्ना पर्ची आसानी से जारी हो सकेगी। गन्ना सर्वे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि एक मई से गन्ना सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें गन्ना विकास विभाग की गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी मिल के पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे। एआई तकनीक इस्तेमाल करने के निर्देशगन्ना विकास और चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों को गन्ना सर्वे में एआई तकनीक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। इस पर गन्ना अधिकारियों ने सहमत जताई है। मगर अभी तक एआई तकनीक के प्रयोग के बारे में खुलासा नही किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


