
गन्ना किसानों ने समिति कार्यालय पर दिया धरना
Pilibhit News - बीसलपुर के गन्ना किसानों ने गन्ना विकास परिषद कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने बजाज शुगर मिल मकसूदापुर से गन्ने की खरीद को डालमियां शुगर मिल निगोही से जोड़ने की मांग की। किसानों का कहना है कि बजाज शुगर...
बीसलपुर। गन्ना किसानों ने क्रय केंद्र घुंघचइया को बजाज शुगर मिल मकसूदापुर से हटाकर डालमियां शुगर मिल निगोही से संबद्ध किए जाने की मांग को लेकर गन्ना विकास परिषद कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। सचिव को ज्ञापन देकर मांग पूरी कराए जाने की मांग की। बीसलपुर के गांव घुंघचइया सहित कई गांव के किसान मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर जा धमके किसानों ने कार्यालय के सामने दरी बिछाकर धरना दिया। किसानों ने समिति सचिव को ज्ञापन देकर कहा कि बजाज शुगर मकसूदापुर गन्ना किसानों से 14 से 16 माह बाद गन्ने का भुगतान करता है। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई, शादी, विवाह, बीमार मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है।

किसानों को औने पौने दामों पर गन्ने को बिक्री करना पड़ रहा है। धरना देने वालों में गंगाराम, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेश चन्द्र, भद्रसेन, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्रपाल, शिशुपाल, राजेंद्रपाल, राकेश, रविन्द्र, गेंदन लाल, ओमपाल, चंद्रपाल, भारत गंगवार, विजय कुमार, विजयपाल, हरिनंदन, राजवीर सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


