ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकड़ी धूप में झुलसने लगी गन्ने की फसल

कड़ी धूप में झुलसने लगी गन्ने की फसल

भीषण गर्मी के साथ कड़ी धूप में गन्ने की फसल भी मुरझाने लगी है। उसे बचाने के लिए किसान दिन रात पानी से सिचांई कर रहे हैं। इसके अलावा गन्ने की फसल में उगे खरपतवार और कीट भी किसानों के लिए परेशानी का सबब...

कड़ी धूप में झुलसने लगी गन्ने की फसल
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 04 Jun 2019 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

भीषण गर्मी के साथ कड़ी धूप में गन्ने की फसल भी मुरझाने लगी है। उसे बचाने के लिए किसान दिन रात पानी से सिचांई कर रहे हैं। इसके अलावा गन्ने की फसल में उगे खरपतवार और कीट भी किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

जून का महीना शुरू होते ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। दोपहरी का पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में लोग धूप में निकलने से भी कतराते हैं। इस भयंकर गर्मी में पेड़ पौधों और फसलों का भी हाल बुरा है। पानी के अभाव में वह सूखने लगे हैं। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल तेज धूप से मुरझाने लगी है। किसान उसको बचाने के लिए लगातार पानी से सिंचाई कर रहे हैं। तेज धूप में गन्ने के पौधे की पत्तियां ऊपर से सूखने लगी हैं। किसानों को इसकी चिंता सताने पर वह उसे बचाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा गन्ने की फसल में उगने वाले खरपतवारों को निकालना भी काफी मुिश्कल है। इस समय फसल में उगने वाले खरपतवार उसकी उपज को कम कर देते हैं। कड़ी धूप में गन्ने की निराई करने में भी किसानों के सिर का पसीना चोटी से एड़ी तक पहुंच जाता है। सिंचाई के लिए एक तरफ पानी भरने पर दूसरी तरफ से खेत सूख जाता है। भीषण गर्मी और लू में गन्ने की फसल की सिंचाई और निराई को लेकर किसान काफी परेशान हैं। गेहूं काटकर देर से बोए जाने वाली गन्ने की फसल में कीट भी लगने लगे हैं। पत्ती लपेट और गोभ की सूंडी को लेकर भी किसान खासे परेशान हैं। इस बार मानसून के भी देरी से आने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में फसल को बचाना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें