Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSudden Weather Change in Terai Rain Forecast and Temperature Drop
तराई में पलटा मौसम, तापमान भी गिरा

तराई में पलटा मौसम, तापमान भी गिरा

संक्षेप: Pilibhit News - तराई में अचानक मौसम बदल गया है। दिनभर बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही। तापमान में गिरावट आई है और लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। दीपावली और छठ के बाद मौसम में बदलाव देखा गया है, जिससे किसान...

Mon, 27 Oct 2025 04:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

तराई में अचानक मौसम पलट गया। दिन भर बादल छाए रहे और बारिश के आसार बन गए हैं। आलम यह है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक में उछाल दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी का बाजार भी अब गरमाने के आसार है। छाए रहे बादलों क बीच धुंध सी छायी रही। दीपावली के बाद अब मौसम बदलने लगा था। यही नहीं महापर्व छठ के बाद भी कुदरत ने अपना बदलाव दिखाया है। आलम यह रहा कि पूरे दिन सुबह से धूप के दर्शन नहीं हुए और बादल छाए रहे। बादलों के बीच छायी धुंध के बीच कई बार बारिश के आसार बने।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेागों का कहना कि बारिश तो नहीं पर मंगलवार को बूंदाबांदी हो सकती है। बदले हुए मौसम में लोग स्वेटर, स्वेटशर्ट के अलावा गरम लिबास में दिखने लगे हैं। तराई में नवंबर से पहले बदले मौसम को देख कर लोग अब इसे गुलाबी सर्दी मान रहे हैं। घरों में चलने वाले पंखे कूलर और एसी अब बंद हो चुके हैं। जिससे बिजली का लोड भी अब कम हुआ है। तराई में किसान हांलाकि बदले मौसम को लेकर थोड़ा हैरान और परेशान माने जा रहे हैं। इसकी वजह है कि अभी खेतों में धान की फसल है और इसे सहेजने के लिए कोई प्रबंधन उनके द्वारा नहीं किया गया है। ट