बोर्ड परीक्षा देने के बाद रंगों में सराबोर हो गए परीक्षार्थी

Mar 01, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं चल रही हैं। छात्रों ने परीक्षा के बाद रंग गुलाल उड़ाकर होली मनाई। जनपद में 69 परीक्षा केंद्र हैं। पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत और इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण की परीक्षा हुई। अधिकांश छात्र उपस्थित रहे और परीक्षा के बाद एक-दूसरे को बधाई दी।

बोर्ड परीक्षा देने के बाद रंगों में सराबोर हो गए परीक्षार्थी

पीलीभीत, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अंतिम दौर में चल रही हैं। शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने पेपर दिए और जमकर रंग गुलाल उड़ाया। जनपद भर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के 69 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे और दूसरी पाली 2:00 बजे से 5:15 बजे तक है। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय में पंजीकृत 235 में से 220 परीक्षार्थी उपस्थित और 15 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में संगीत वादन का पेपर हुआ। पहली पाली में इंटरमीडिएट का कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र, कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान नम प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 572 में से 550 परीक्षार्थी उपस्थित और 22 अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट द्वितीय पाली में चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक विषय में पंजीकृत 7752 में से 7275 परीक्षार्थी उपस्थित और 477 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राओ ने परीक्षा केंद्रों पर जमकर होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होकर परीक्षार्थी अपने-अपने घरों को रवाना हुए। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं अंतिम दौर में है। प्रमुख विषयों की परीक्षा तकरीबन हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।