Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज के छात्र ने छात्रा और महिला कर्मचारी को चाकू मारकर किया घायल
Pilibhit News: पीलीभीत में जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्र ने छात्रा और उसे बचाने आई स्टाफ पर चाकू से हमला किया। आरोपी को अस्पताल के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है।

Pilibhit News: पीलीभीत। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में मेडिकल के पैरामेडिकल स्टाफ ने साथ में पढ़ाई कर रही छात्रा और बचाने आई स्टाफ को चाकू मार कर घायल कर दिया। आरोपी को अस्पताल के कर्मचारियों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने बरेली की छात्रा कशिश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। कशिश को बचाने के लिए आगे आई सीटी स्कैन विभाग की स्टाफ निधि पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं।
शोर सुनकर अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली परमेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया तथा आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


