Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSSB Launches Awareness Campaign on Drug De-addiction and Education in Kalianagar
नशामुक्ति को लेकर एसएसबी ने ग्रामीणों को किया जागरुक

नशामुक्ति को लेकर एसएसबी ने ग्रामीणों को किया जागरुक

संक्षेप:

Pilibhit News - कलीनगर में एसएसबी ने नशा मुक्ति और शिक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। इस अभियान...

Sep 16, 2025 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

कलीनगर। संवाददाता क्षेत्र के भूड़ा गोरख डिब्बी में चौपाल लगाकर एसएसबी ने नशा मुक्ति, शिक्षा जैसे मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारें में जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। जवानों ने लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से नशे की समस्या का समाधान करने की बात कही। इसमें मुख्य रूप से इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, सैयद खान, शिवकुमार, राकेश, अनिल शर्मा ,ग्राम पंचायत सदस्य चितरंजन बरोही आदि लोग मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें