
माता पिता के चरणों में हैं चारों धाम का तीर्थ
संक्षेप: Pilibhit News - बरसिया में चार दिवसीय सत्संग के तीसरे दिन ओम हरि विष्णु ने माता-पिता की सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के चरणों में चारों धाम हैं। झूठ बोलने से नुकसान और सच्चाई से जीत की बात कही। सत्संग के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।
बरसिया में चार दिवसीय सत्संग के तीसरे दिन ओम हरि विष्णु घट घट वासी ने भक्तों को माता पिता की सेवा करने का संदेश दिया। कहा कि जो व्यक्ति अपने माता पित की सेवा करता है वही उसका सबसे बड़ा तीरथ है। माता-पिता के चरणों में चारों धाम हैं। सत्संग में कहा कि जो लोग अपने माता-पिता को दुख देते हैं। उनका अनादर कर घरों से निकाल देते हैं तथा वृद्धा आश्रम में भेज देते हैं। उन्हें न सिर्फ इस जन्म में बल्कि कई जन्मों तक तमाम दुख सहने होते हैं। यह जीवन अनमोल है। मनुष्य को हीरा जन्म मिला है इसलिए कुछ समय निकाल कर हमें भगवान का भजन अवश्य करना चाहिए।

मनुष्य को कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति को कठिनाई तो होती है, लेकिन आखिर में जीत उसी की होती है। झूठ बोलने वाले व्यक्ति को तुरंत तो लाभ मिलता है लेकिन आखिर में भगवान उससे सब कुछ छीन लेते हैं फिर वह कहीं का भी नहीं रहता है। सत्संग के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया । व्यवस्था में विष्णु दयाल गंगवार, सुंदरलाल, प्रेमवती, मंजू देवी, राजवीर शर्मा, अनीता गंगवार, शेष कुमार, ओंकार श्रीवास्तव, अशोक कुमार वर्मा, राकेश कुमार, सर्वेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




