गोरखपुर-लालकुआं के बीच पीलीभीत होकर चलेगी समर स्पेशल

Apr 04, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक पीलीभीत रेलवे स्टेशन से होकर संचालित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 17 कोच होंगे।

गोरखपुर-लालकुआं के बीच पीलीभीत होकर चलेगी समर स्पेशल

पीलीभीत, संवाददाता। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक पीलीभीत रेलवे स्टेशन से होकर संचालित होगी। रेलवे के मुताबिक 05009 गोरखपुर-लालकुआं स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 5:05 बजे रवाना होकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी होते हुए रात में 2:27 बजे पूरनपुर और 3:30 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसके बाद भोजीपुरा और किच्छा होते हुए सुबह 8 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05010 लालकुआं-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से सुबह 10:00 बजे चलकर दोपहर 2:17 बजे पीलीभीत और 3:20 बजे पूरनपुर पहुंचेगी।

इसके बाद मैलानी, गोला, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए दूसरे दिन रात 1:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, चार साधारण द्वितीय श्रेणी, तीन शयनयान, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच शामिल रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को ग्रीष्मकाल में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।