ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकेन्द्रीय विद्यालय में राजभाषा का विशेष सम्मान

केन्द्रीय विद्यालय में राजभाषा का विशेष सम्मान

केन्द्रीय विद्यालय में राजभाषा के इस्तेमाल की समीक्षा गुरुवार को केन्द्र सरकार के राजभाषा विभाग की ओर स हुई। इसके लिए राजभाषा विभाग के उपनिदेशक अजय मलिक स्कूल पहुंचे। उनके साथ सदस्य सचिव नगर राजभाषा...

केन्द्रीय विद्यालय में राजभाषा का विशेष सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतFri, 19 Jul 2019 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय विद्यालय में राजभाषा के इस्तेमाल की समीक्षा गुरुवार को केन्द्र सरकार के राजभाषा विभाग की ओर स हुई। इसके लिए राजभाषा विभाग के उपनिदेशक अजय मलिक स्कूल पहुंचे। उनके साथ सदस्य सचिव नगर राजभाषा कार्यन्वयन समिति के सदस्य सचिव अमित चौधरी भी मौजूद रहे।

स्कूल प्रिंसिपल एमजेड निगार ने उनका स्वागत किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद अतिथियों ने राजभाषा के प्रयोग से जुड़े अभिलेखों का निरीक्षण किया। प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि स्कूल में सभी शिक्षक राजभाषा में ही बच्चों से संवाद करते हैं। स्कूल भी अपने सभी पत्र व्यवहार भी हिन्दी में ही करता है। निरीक्षण को आए अधिकारियों ने स्कूल में राजभाषा के प्रयोग की स्थिति पर संतोष जताया और प्रिंसिपल व शिक्षकों की तारीफ भी की। स्थिति में और भी सुधार के लिए उन्होंने सुझाव भी दिए। इसके बाद उन्होंने समीक्षा बैठक भी की। इसमें सूर्य प्रकाश सिंह, दीपक सिंह गोसांई, योगेन्द्र गोस्वामी, मुनेन्द्र पाल, राम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें