Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSP Takes Strict Action in Head Constable Beating Incident During Gambling Raid
हेड कांस्टेबल की पिटाई के मामले में सीओ सिटी करेंगे जांच

हेड कांस्टेबल की पिटाई के मामले में सीओ सिटी करेंगे जांच

संक्षेप:

Pilibhit News - जुआ पकड़ने गए हेड कांस्टेबल रामबदन यादव की मोहल्ला शेर मोहम्मद में पिटाई हुई। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकी की पहचान करने में जुटी है।...

Fri, 24 Oct 2025 04:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

जुआ पकड़ने गए हेड कांस्टेबल की पिटाई के मामले में एसपी ने सख्त रूख अख्तियार किया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। इधर पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सदर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल रामबदन यादव 21 अक्तूबर को जुआ पकड़ने के लिए मोहल्ला शेर मोहम्मद में एक स्थान पर गए थे। वहां एकत्र हुए मोहल्ले वालों ने हेड कांस्टेबल की पिटाई कर दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मामले में हेड कांस्टेबल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया था कि 21 अक्तूबर को वह पवन मोबाइल टू पर बाइक डयूटी कर रहा था। शाम चार बजे ठेका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले पीलीभीत पब्लिक स्कूल मोहल्ला शेर मोहम्मद के पास पहुंचने पर तीन से चार लोगों को आपस में झगड़ा करते हुए देखा था। उसने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।