दो सेक्टर में सपा ने की पीडीए पंचायत
Pilibhit News - समाजवादी पार्टी के चलो गांव की ओर कार्यक्रम में पूरनपुर विधानसभा के सेक्टर 29 और 31 में पीडीए चर्चा आयोजित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। सपा ने सभी विधानसभा...
सपा के प्रदेश व्यापी चलो गांव की ओर कार्यक्रम में सेक्टरवार पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया। शनिवार को पूरनपुर विधानसभा के सेक्टर 29 व 31 में पंचायत कर चर्चा की गई। गांव नवदिया, पिपरा मुजफ्ता में आयोजित कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि हम सभी को अपने अधिकार के लिए एकजुट रहना होगा। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने कहा कि सपा ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। संविधान ने पीडीए की रक्षा की है। इसलिए अब पीडीए द्वारा संविधान की रक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में ओम शर्मा, अजय भारती, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, कल्याण सिंह सरोज ने भी विचार रखे। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव व संचालन सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मीता सिंह, उबैद बेग, आनंद पासवान, फकीरे लाल, वेदपाल, फूलचंद्र, अयोध्या प्रसाद, रामपाल, गंगाराम आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।