ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतगरीब वृद्धों की सहारा बनेंगी समाजसेवी दिव्या

गरीब वृद्धों की सहारा बनेंगी समाजसेवी दिव्या

आज के दौर में लोग केवल अपनी जिंदगी जीने में मस्त हैं। गरीब, असहाय, बेसहारा लोगों को किसी की चिंता नहीं है। हिंदुस्तान के संजीवनी अभियान का असर अब दिखाई देने लगा...

गरीब वृद्धों की सहारा बनेंगी समाजसेवी दिव्या
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 12 Mar 2018 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

आज के दौर में लोग केवल अपनी जिंदगी जीने में मस्त हैं। गरीब, असहाय, बेसहारा लोगों को किसी की चिंता नहीं है। हिंदुस्तान के संजीवनी अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है। समाजसेवी बसपा नेत्री दिव्या गंगवार ने समर्थकों की बैठक लेकर घर से बेसहारा, असहाय वृद्धों की सूची बनाकर 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराए जाने की रणनीति तय की। ताकि घर से बेसहारा व बेघर लोगों की हरसंभव मद्द की जा सके। बीसलपुर में हिन्दुस्तान के अभियान संजीवनी का असर दिखाई देने लगा है। घर से बेघर किए गए वृद्धों के लिए दिव्या गंगवार सहारा बनकर खड़ी हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर समर्थकों की बैठक बुलाकर कहा कि जो माता पिता कष्ट सहकर अपने बच्चों की परिवरिश करते हैं।

आज देखने को मिलता है कि वृद्ध मां बाप को घर से बाहर निकाल दिया जाता है और वह बेसहारा हो जाते हैं। खाने व रहने की उनके पास जगह न होने से वृद्धों को आखिरी समय में बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। हिन्दुस्तान के अभियान से निश्चित ही लोगों में सामाजिक सेवा की भावना जगी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जो भी बेसहारा गरीब वृद्ध हैं उनकी सूची 15 दिनो के अंदर बनाई जाएगी और वह स्वयं ऐसे वृद्धों के पास जाकर उनकी रहने व खाने की व्यवस्था करने का काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि दुनिया का हर कर्ज चुकाया जा सकता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति मां बाप का कर्ज कभी नहीं चुका सकता। दिव्या गंगवार के द्वारा वृद्ध बेसहारा लोगों के लिए उठाए गए कदम से निश्चित ही अब घर से बेघर लोगों में एक नई आश जगी है और उन्होंने बेसहारा लोगों की मद्द करने का जो बीड़ा उठाया है। उससे आने वाले समय में अन्य लोगों में भी बेसहारा गरीब लोगों की मद्द करना का जजबा लोगों को मिलेगा। बैठक में चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, मीनाक्षी गंगवार, देवेंद्र गंगवार, रवि गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें