Pilibhit News: प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र
Pilibhit News: पीलीभीत में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आस्था अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल का निरीक्षण किया। प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया और रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें 326 छात्रों ने भाग लिया और 138 का चयन किया गया।

Pilibhit News: पीलीभीत। विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल ने किया। उन्होंने जनपद के संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रतिभाशाली छात्र ऋषभ पटेल, अनुष्का, शानवी, ब्रजेश, प्रशान्त, साक्षी शर्मा, मनप्रीत सिंह, सोनी मौर्य, सूरज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कम्पनियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर रोजगार मेला लगाया गया, जिसमें 326 छात्रों में रोजगार मेला में प्रतिभाग किया। कम्पनी प्रतिनिधियों ने विभिन्न व्यवसायों के 138 का चयन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शरद चन्द्र सागरवाल, दिनेश चन्द्र, अजय कुमार, हर्ष अरोरा, कार्यदेशक अमन कुमार, जितेन्द्र सिंह, चरन सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहे।


