ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतआबादी में पहुंचा जब छह फीट लंबा मगरमच्छ, हुआ ये

आबादी में पहुंचा जब छह फीट लंबा मगरमच्छ, हुआ ये

शारदा सागर डैम में पानी कम होने से मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में पहुंचने लगे...

आबादी में पहुंचा जब छह फीट लंबा मगरमच्छ, हुआ ये
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 27 May 2019 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

शारदा सागर डैम में पानी कम होने से मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। शनिवार की रात एक मगरमच्छ अंबेडकर चौक बंदरबोझ में पहुंच गया। उसे देखते ही ग्रामीण भयभीत हो गए। लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़कर डैम के पानी में छोड़ दिया। इसकी लंबाई छह फिट और वजन 50 से 60 किलो होना बताया जा रहा है।

भारत नेपाल सीमावर्ती गांव के ग्रामीण कभी नेपाली हाथी, गेंडा तो कभी तेंदुए की दस्तक होने से परेशान हैं। अब तो डैम से मगरमच्छ भी निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। शनिवार की रात रमनगरा क्षेत्र के गांव अंबेडकर चौक बंदरबोझ में अचानक एक मगरमच्छ पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने एकत्र होकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसपर नौजलहा वन चौकी में तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया। ग्राम प्रधान पति महाराजपुर पुनीत अरोरा के सहयोग से मगरमच्छ को गाड़ी में रखकर शारदा सागर डैम के छह किमी. पर लाकर पानी में छोड़ दिया। मगरमच्छ की लंबाई छह फिट और बजन 55 से 60 किलो होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय शारदा सागर डैम के पानी को जीरो लेवल पर कर दिया गया है जिससे डैम के अंदर कुछ क्षेत्र में ही पानी दिखाई दे रहा है।

डैम में पानी कम होने से मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। वन क्षेत्राधिकारी बराही वजीर हसन ने बताया शनिवार की रात लगभग 10 बजे आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ के पहुंचने की सूचना मिली थी। टीम ने रेस्क्यू करके उसको पकड़ लिया। उसे डैम के पानी में छोड़ दिया गया है। हो सकता है कि शारदा सागर डैम में इस समय पानी कम है। इस वजह से मगरमच्छ आबादी में पहुंच गया हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें