ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतबहिनों ने भाईयों की कलाईयों पर बांधी राखी

बहिनों ने भाईयों की कलाईयों पर बांधी राखी

रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहिने भाइयों को राखी बांधने के लिए उत्सुक दिखाई दी। बहिनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की। वहीं भाईयों ने...

बहिनों ने भाईयों की कलाईयों पर बांधी राखी
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 17 Aug 2019 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहिने भाइयों को राखी बांधने के लिए उत्सुक दिखाई दी। बहिनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की। वहीं भाईयों ने बहिनों की रक्षा करने का वचन दिया।

दूरदराज से बहिने अलग अलग संशाधनों से अपने अपने भाइयों के घर पर राखी लेकर पहुंची।देश में रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व पर दूरदराज से बहिनें भाइयों के घर जाती है और राखी बांधकर उनके माथे पर चंदन रोली से तिलक कर मुंह मीठा कराती हैं और दीर्घायु की कामना करती है। यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरुवार को सुबह से ही बहिने भाइयों के घरों पर जाती दिखाई दी। हजारों बहिनों ने भाइयों के हाथों पर राखियां बांधी। भाइयों ने भी बहिन की रक्षा करने का वचन दिया। बहिने भाइयों के घर जाने के लिए वाहनों का इंतजार करती रही। वाहन न मिलने पर पास पड़ोस के गांव में बहिने पैदल ही कूच कर गई। ईदगाह चौराहे पर पूरे दिन जाम लगा रहा। कोतवाल हरिशंकर वर्मा जाम को खुलवाने के लिए पुलिस टीम के साथ मुस्तैद दिखे। कटना नदी पर पुल सकरा होने के कारण वाहनों की दोनों ओर से लंबी लाइने लग गई। लोगों को जाम में घंटों फंसा रहना पड़ा। दियोरिया व बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने जाम को खुलवाने का काम किया। वहीं बीसलपुर में लगी मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही मिठाई खरीदने वालों की भीड़ जुटी रही। लाखों रुपये की मिठाई चट हो गई।

डग्गामार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया

बीसलपुर में रक्षाबंधन पर्व पर डग्गामार वाहनों की चांदी निकल आई। डग्गामार वाहन चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल किया। अपने अपने गंतव्यों तक जाने के लिए अधिक किराये की चिंता न करते हुए वाहनों पर लटककर यात्रा करते लोग दिखाई दे रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें