गुरुद्धारे में कीर्तन और लंगर का आयोजन किया

Mar 15, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा में शनिवार को सिख नववर्ष और मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष दीवान, कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। संगत ने गुरुबाणी कीर्तन का आनंद लिया और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। वक्ताओं ने सिख इतिहास और समाज सेवा का संदेश दिया। अंत में विश्व की शांति और समृद्धि की कामना की गई।

गुरुद्धारे में कीर्तन और लंगर का आयोजन किया

मझोला। गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा में शनिवार को सिखों के नववर्ष एवं मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष दीवान, कीर्तन और लंगर का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।शुरुआत गुरुबाणी कीर्तन से हुई। इसमें रागी जत्थे ने मधुर कीर्तन कर संगत को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से अवगत कराया। संगत को लंगर छकाया गया। गुरुद्वारा कमेटी और सेवादारों ने मिलकर बड़ी श्रद्धा के साथ संगत की सेवा की। लंगर में आए श्रद्धालुओं को सिख परंपरा के अनुसार सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

वक्ताओं ने बताया कि सिख इतिहास त्याग और बलिदान की महान परंपराओं से भरा हुआ है। संगत को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। अंत में अरदास के साथ समूचे विश्व की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। बड़ी संख्या में संगत ने लंगर ग्रहण कर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।