Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsShivnagar Hosts Inter-School Sports Competition with Outstanding Student Performances
सौ मीटर दौड़  में बिहारीपुर के विकास और नंदिनी ने बाजी मारी

सौ मीटर दौड़ में बिहारीपुर के विकास और नंदिनी ने बाजी मारी

संक्षेप:

Pilibhit News - लालपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने विभिन्न खेलों जैसे खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊँची कूद और दौड़ में...

Thu, 16 Oct 2025 12:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

लालपुर। विकासखंड पूरनपुर की न्याय पंचायत शिवनगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने फीता काटकर किया। छात्र-छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊँची कूद और दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नोडल संकुल शिक्षक महेश्वर दयाल ने बताया कि 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर पर बिहारीपुर के रोहित तथा बुढ़िया नौगवां की यज्ञवती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर में बिहारीपुर के विकास और नंदिनी ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में बिहारीपुर के गौरव और बैजूनगर की मोहिनी प्रथम स्थान पर रहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लंबी कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर शिवनगर के कृष्णकांत और बिहारीपुर की भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी क्रम में खो-खो प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर में बैजूनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लालपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में पूरनपुर ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गंगवार, मंत्री विमल कुमार, संतोष पासवान, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अर्जुन गंगवार, संकुल शिक्षक अरुण कुमार कश्यप, देव कुमार, वीरपाल, रविंद्र प्रसाद, महेश्वर दयाल,सोमपाल, सत्यपाल, उमेश कुमार, देवेश कुमार, राजकुमार सागर, अनीता विश्वकर्मा, देवेश कुमार सिंह, सुमित कुमार, मंजू रानी, मदनलाल, रंजीत सिंह राणा और राजरानी सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।