ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतअंगूरी देवी कॉलेज में मनाया शौर्य शक्ति साधना पर्व

अंगूरी देवी कॉलेज में मनाया शौर्य शक्ति साधना पर्व

अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कालेज में सोमवार को नवरात्र पर्व अवसर पर शौर्य शक्ति साधना पर्व मनाया गया। इसमें छात्राओं ने मां दुर्गा के सभी रूपों की मनमोहक झांकी का प्रदर्शन...

अंगूरी देवी कॉलेज में मनाया शौर्य शक्ति साधना पर्व
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 16 Oct 2018 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कालेज में सोमवार को नवरात्र पर्व अवसर पर शौर्य शक्ति साधना पर्व मनाया गया। इसमें छात्राओं ने मां दुर्गा के सभी रूपों की मनमोहक झांकी का प्रदर्शन किया।

कालेज की प्रधानाचार्या उपासना शर्मा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश शर्मा ने किया। दुर्गा रूप सज्जा कार्यक्रम में रीना, साक्षी, आयुषी, निमिष, कृतिका आदि ने विश्व परिवर्तन में नारी की भूमिका, बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषय पर नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कालेज की संगीत आचार्या आभा सक्सेना के साथ छात्राओं ने देवी गीत प्रस्तुत किए। शीतल और अपेक्षा ने देवी छन्द प्रस्तुत किए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें