Pilibhit News: श्रीनगर के पास शारदा ने शुरू किया कटान

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर में बरसात के बाद शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद खेतों के पास नदी का कटान शुरू हो गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ बचाव कार्य पूर्ण कर दिए गए हैं।

Pilibhit News: श्रीनगर के पास शारदा ने शुरू किया कटान

Pilibhit News: पूरनपुर। बरसात के बाद शारदा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर हुई बरसात के बाद शारदा की धार चौड़ी होने के साथ ही तेज हो गई। बढ़े जलस्तर ने तहसील क्षेत्र के गांव श्रीनगर के पास कटान शुरु कर दिया। खेतों के पास नदी के कटान करने से किसानों की चिंता बढ़ गई। हांलाकि नदी अभी खेतों से दूर है। बाढ़ खंड के विभाग के एक्सईएन आशुतोष कुमार ने बताया कि बाढ़ बचाव के कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। कटान की स्थिति दिखवाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit News: श्रीनगर के पास शारदा ने शुरू किया कटान