Pilibhit News: राणा प्रताप नगर में शारदा का कटान तेज, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
Pilibhit News: शारदा नदी में कटान ने राणा प्रताप नगर के ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई स्थानों पर कटान होने से ग्रामीजन को आबादी और कृषि भूमि के नुकसान का डर सताने लगा है। प्रशासन से बचाव कार्य शुरू करने की मांग की गई है।

Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। शारदा नदी में तेज कटान ने राणा प्रताप नगर के ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। नदी किनारे कई स्थानों पर लगातार कटान होने से ग्रामीणों को आबादी और कृषि भूमि के नुकसान का डर सताने लगा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और कटान की स्थिति देखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। शारदा नदी का इस समय जलस्तर कम चल रहा है। कटान न हो इसके लिए गांव राणा प्रताप नगर में काम भी किया जा रहा है। इसके बाद भी कटान स्थिर हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच कटान लगातार जारी है। कई जगह नदी का किनारा तेजी से कट रहा है और धारा गांव की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
ग्रामीणों की चिंताएँ
इससे आगे चलकर आबादी पर भी खतरा बढ़ने की आशंका है। किसानों के मुताबिक क्षेत्र पहले ही बाढ़ और अतिवृष्टि की मार झेल रहा है। ऐसे में खेतों की जमीन कटकर नदी में समाने लगी तो ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट और गहरा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर कटान प्रभावित स्थानों पर काम शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कटान स्थल पर सतर्कता की अपील की है। कहा कि नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है कि कटान वाले स्थानों पर जमीन कमजोर हो चुकी है। ऐसे में बच्चों और अन्य लोगों को नदी किनारे जाने से रोकना जरूरी है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो。
नाकूड में भी कटान जारी
नाकूड में भी कटान जारी
पीलीभीत। देवहा नदी द्वारा गांव नाकूड में कटान अभी जारी है। नदी की जद में आने से कुछ घर कम ही फासले पर रह गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों की चिंता बढ गई है। नदी का कटान वहां पर कराए जा रहे बचाव कार्य भी नहीं रोक पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक यहां संबंधित विभाग कोई जिम्मेदार स्थित को देखने नहीं आया है।


