क्षतिग्रस्त स्परों को ठीक कराने का शुरु हुआ काम

क्षतिग्रस्त स्परों को ठीक कराने का शुरु हुआ काम

संक्षेप:

Pilibhit News - शारदा नदी के तेज कटान के कारण स्पर नंबर 26 और 27 क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी, और बाढ़ खंड के लोगों...

Sep 06, 2025 04:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

शारदा नदी से क्षतिगस्त हो गए स्परों का माला जब अधिकारियों के पास पहुंचा तो वह चौकन्ने को हो गए। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हुए स्परों को सही कराना शुरु कर दिया है। शारदा नदी ने नगरिया क्षेत्र में स्परों के बीच भूकटान करने के साथ स्पर नंबर 26 व 27 को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। मामले को लेकर शुक्रवार को बाढ़ खंड के लोगों ने मौके पर जाकर जांच की। जांच के बाद वहां पर काम को सुरक्षा के लिहाज से आरंभ करा दिया गसा है। यहां पर स्पर संख्या 26 और 27 का कटान नदी तेजी के साथ कर रही थी इसका सोशल मीडियो पर वीडियो भी वायरल हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसडीओ ने बताया कि स्पर के कुछ हिस्सों में समस्या आई थी। उसे ठीक कराया जा रहा है। उधर, उंडरा में कैलाश नदी के कटान स्थल पर बचाव कार्य कराया गया।