Pilibhit News: फलों के दामों में आया उछाल, नवरात्र आज से

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: आने जाने के दौरान यात्रियों की रही भीड़भाड़फलों के दामों में आया उछाल, नवरात्र आज सेफलों के दामों में आया उछाल, नवरात्र आज सेफलों के दामों में आया उछा

Pilibhit News: फलों के दामों में आया उछाल, नवरात्र आज से

Pilibhit News: पीलीभीत, वरिष्ठ संवाददाता दस दिन के होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार से शारदीय नवरात्र का पूजन करते हुए कलश स्थापित करने और मां शैलपुत्री की आराधना की तैयारियों को लेकर बाजार में गहमागहमी थी। कहा जा रहा है कि इस बार सप्तमी दो दिन रहेगी। दस दिन के नवरात्र को लेकर भक्तों में उत्साह है।

मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां

शहर ही नहीं जिले में शक्ति की उपासना का केंद्र मां यशवंतरी देवी मंदिर में तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यहां साफ-सफाई के अलावा सीसीटीवी को चेक किया गया। ताकि पहुंचने वाले भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों पर नजर रखी जा सके। निरंजनकुंज स्थित महा मातेश्वरी मंदिर में भी अराध्य के पूजन हवन के लिए तैयारियां की गई। इधर भक्तों ने नवरात्र की तैयारियों के क्रम में पितृ विसर्जन के उपरांत बाजार में जमकर खरीदारी की।

00

पूजन सामग्री और बाजार की तैयारी

पूजन सामग्री का भी पैक

बाजार में पूजन हवन श्रृंगार आदि के चोले वाले पैकेज भी इस बार उपलब्ध हैं। कहा जा रहा है कि पूरी हवन सामग्री से लेकर पूजन के सामान को एक पैक में सजाया गया है। इसे लेने में लोग अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं। कारोबारी मोहित सहगल ने बताया कि लूज और पैकेज दोनों ही तरह से पूजन सामग्री उपलब्ध है।

00

नवरात्र से पहले फलों के दाम बढ़े

फलों के दामों में आया उछाल

फलों के दामों पर निगरानी न होने से नवरात्र से पहले ही दामों में उछाल आ गया है। संतरा 150 रुपये सेब और केला भी उछाल मार गया है। कहा गया है कि जो केला बीस से तीस रुपये अब तक बिक रहा था। वह अब सीधे तीस से चाली रुपये प्रति दर्जन हो गया है।

-----------

यशवंतरी मंदिर में दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था

कपाट खुलेंगे पांच बजे से : वाजपेई

यशवंतरी मंदिर के महंत राजेश वाजपेई ने बताया कि यशवंतरी देवी मां के भक्तों को सुबह पांच बजे से दर्शन मिलेंगे। मंदिर के कपाट पांच बजे खुले जाएंगे। बाकी सभी तरह के प्रबंध कर लिए गए हैं।

-----

सफाई और सुरक्षा रहेगी पुख्ता

नगर निकाय के अंतर्गत जिलाधिकारी की तरफ से मंदिरों के आसपास सुरक्षा और साफ सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस व्यवस्था में सदा पोशाक में भी मंदिरों को जाने आने वाले रास्तों पर नजर रखी जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦यशवंतरी मंदिर के कपाट कितने बजे खुलेंगे?−
यशवंतरी मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुलेंगे और भक्तों को उसी समय से दर्शन मिलेंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: फलों के दामों में आया उछाल, नवरात्र आज से