Pilibhit News: हाजी रियाज के बेटे शाने अली सपा में शामिल
Pilibhit News: पीलीभीत के दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार विधायक रहे हाजी रियाज अहमद के पुत्र शाने अली लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था और 12,500 वोट हासिल किए थे। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए शाने अली ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सपा को मजबूत करेंगे। उनके इस फैसले से पीलीभीत की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Pilibhit News: पीलीभीत। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कई बार विधायक रहे मरहूम हाजी रियाज अहमद के पुत्र शाने अली ने आखिरकार लखनऊ में सपा का दामन थाम लिया। पिछली बार चुनाव में 12500 मत पाकर चुनाव पर प्रभाव डालने वाले शाने अली ने बसपा से विधान सभा चुनाव लड़ा था। सदर सीट पर पिछली बार सक्रिय रहे शाने अली के इस कदम से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं हैं। इस बार विधान सभा चुनावों से पहले अचानक यू टर्न लिए जाने से शाने अली और उनके समर्थकों में उत्साह और जोश है। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंश गंगवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां, मुजाहिद आदि की मौजूदगी में एमबीबीएस कर रहे युवा नेता शाने अली को पार्टी में शामिल कर लिया गया।
शाने अली ने बताया कि सपा की रीति नीति से अच्छी तरह से वाकिफ हूं। वालिद के नाम को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत करुंगा।


