पांच मिमी. बारिश से चिंता में किसान, शुरू की गेहूं की कटाई

Apr 06, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में शनिवार रात से रविवार सुबह तक 5 मिमी बारिश हुई, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसलें बिछ गईं और आम के बौर और फल टूट गए। किसानों ने गीली फसल की कटाई शुरू कर दी है ताकि फसल सुरक्षित हो सके।

पांच मिमी. बारिश से चिंता में किसान, शुरू की गेहूं की कटाई

पीलीभीत। मौसम को लेकर अलर्ट की चेतावनी के बीच शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक जिले में पांच मिमी. बारिश हुई। इससे किसानों की फसल पर असर हुआ है। कही फसल तेज हवाओं के साथ बिछ गई तो कहीं नव निर्माण दरक गया। मौसम के बदले रंग रूप को देख कर किसानों ने रविवार को गीली ही फसल की कटाई शुर दी है। ताकि फसल सुरक्षित घर आ सके। शनिवार की रात दस बजे तेज हवाओं के साथ बारिश ने जिले का मौसम बदल दिया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान जो पिछले दिनों 33 तक पहुंच गया था अब 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगह खेतों में खड़ी गेहूं की फसल हवाओ से बिछ गई। हालांकि रविवार को सुबह दस बजे के बाद तेज धूप निकल आई। किसानों ने कुछ देर इंतजार किया और फिर अपनी फसल काटना शुरू कर दिया। किसान अब अपनी फसल को जल्द से जल्द काट कर सुरक्षित या आढ़त पर बेंच कर निश्चिंत हो जाना चाहता है।तेज हवाओं में गिरा पेड़, हादसा टलाकलीनगर क्षेत्र के अंतर्गत हाल ही मथना जप्ती में निर्माण कराए गए नाली का काम बारिश के कारण दरक गया। इससे ग्रामीणों ने इसे देख कर गुणवत्ता को लेकर चर्चा की। नाली की किनार को लेकर इसके निर्माण कार्य पर सवाल उठे है। यही नहीं क्षेत्र में जर्जर पड़े टीनशेड नुमा स्थान पर यूके लिप्टिस का पेड़ गिर गया। यहां मौजूद योगेश पुत्र छत्रपाल इससे घबरा गया। हालांकि वह बच गया। खरीद केंद्रों पर बढ़ा फसल आवक का इंतजारगेहूं के सरकारी केंद्रों पर अब फसल का इंतजार और बढ़ गया है। बताया जा हरा है कि आढतों पर नमी युक्त गेहूं कम दाम पर लिया जा रहा है। जबकि शासन की प्राथमिकता पर अधिक नमी वाला गेहूं खरीदा नही जा सकता। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर गेहूं की फसल का इंतजार और और बढ़ गया है। मौसम देख किसानों की धड़कन बढ़ीबीसलपुर। किसानों के खेतों में गेहूं की शुरू हो गई है। तेजी से चल रही हवाओं के बीच बादल छाये रहे। तेज हवा चलते ही किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीरें दिखाई देने लगती हैं कि कहीं बरसात न हो जाए। बीसलपुर में बीते दिन आंधी के साथ हुई थोड़ी बरसात से किसानों की धड़कने बढ़ गई हैं कि कहीं बरसात न हो जाए और किसानों का गेहूं खराब न हो जाए। इसको देखते हुए अब किसानों ने गेहूं की कटाई करना शुरू कर दिया है।आंधी पानी से आम का बौर व फल झड़कर गिरेपूरनपुर। शनिवार देर रात आई तेज आंधी और बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। तेज हवाओं के चलते आम के पेड़ों पर लगे बौर और छोटे फल बड़ी संख्या में टूटकर जमीन पर गिर गए। इस समय आम की फसल पर बौर और फल बनने का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। अचानक बदले मौसम से बड़ा नुकसान हुआ है। कई बागों में आम के पेड़ों पर लगा बौर और फल टूटकर नीचे गिर गए। सुबह जब ठेकेदारों ने बौर और आम को जमीन पर बिछा देखा तो वह मायूस हो गए। उन्होंने बताया कि इससे आम की फसल की पैदावार कम होने की आंशका है। इसके अलावा बरसात से गेहूं की कटाई भी प्रभावित हो गई। फसल में नमी हो जाने से रविवार को कंबाइनों का पहिया खेतों में नहीं घूम सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।