कल से चढ़ेगा पारा, सप्ताह भर खूब सताएगी गर्मी-उमस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतपीलीभीत। सुबह मौसम में हल्की सी नमी के बाद मौसम ने तपिश बढ़ा दी। मौसम के जानकारों का कहना है कल से पारा चढ़ेगा और गर्मी खूब सताएगी। दिन रात का तापमान

पीलीभीत। सुबह मौसम में हल्की सी नमी के बाद तेज धूप ने तपिश बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार कल से पारा चढ़ेगा और गर्मी खूब सताएगी। दिन रात का तापमान सताएगा और आसमान साफ रहने के साथ ही कड़ी धूप लोगों को पसीना-पसीना करेगी। एक सप्ताह तक गर्मी के बाद प्री मानसून के आसार बनेंगे। शनिवार को अधिकतम 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री के साथ लोग पसीने से बेहाल रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि पूरे सप्ताह तेज गर्मी रहेगी। इसके बाद प्री मानसून की दस्तक के आसार हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


