अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट
Pilibhit News - पीलीभीत में तीन दिन की धूप के बाद सोमवार को भीषण सर्दी और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। स्कूलों में उपस्थिति कम रही, जबकि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

पीलीभीत। तीन दिन धूप से राहत मिलने के बाद सोमवार को भीषण सर्दी और कोहरे की मार जनजीवन पर रही। हालांकि अपराहन में सूर्यदेव ने अपनी चमक बिखेरी। पर गलन और बर्फीली हवाओं के बीच धूप बेदम सी रही। अधिकतम दो डिग्री सेल्सिसय और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में सर्द रात और कड़ाके के ठंडे दिन के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 17.3 और 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था। रात से ही शुरू हुए कोहरे के बीच शीतावकाश समाप्त होने पर सोमवार से जिले में सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया।
कोहरे और सर्दी के बीच मासूम बच्चे ठिठुरते हुए परेशान होकर स्कूल गए। सर्दी के चलते हालांकि स्कूलों में उपस्थिति कम ही रही। कई अभिभावकों ने भीषण कोहरा और सर्दी की वजह से बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इधर कोहरे के बीच पूरे दिन गलन और ठिठुरन बनी रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 89 दर्ज किया गया। चक्रतीर्थ में जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने जहानाबाद के कल्याणपुर चक्र तीर्थ में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके बाद राज्य मंत्री गंगवार अमरिया क्षेत्र के ग्राम बलिया में पहुंचे और लोगों से संवाद किया सोमवार को सिख समाज के लोगों की बैठक को राज्यमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार सिख समाज के लोगों की सुरक्षा एवं उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों के लिए सजगता से कार्य कर रही है। उन्होंने सिख समाज के लोगों से भाजपा के साथ जुड़कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों व योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की। कार्यक्रम में अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह, गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह समेत ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य समेत अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




