कण-कण में है परमात्मा का बसेरा: अरविंद दीक्षित
Pilibhit News - नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में पंडित अरविंद दीक्षित द्वारा सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा में प्रभु श्रीराम के आचरण और भक्ति का महत्व बताया गया। भक्ति के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति संभव है। धार्मिक समारोह में भक्तों की भारी संख्या उपस्थित रही।

नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा पंडित अरविंद दीक्षित ने संगीतमय राम कथा का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम का आचरण एवं व्यवहार अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है। परमात्मा का कण कण में बसेरा है। उसकी भक्ति करने से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। नगर के रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर पर महंत बाबा राघवदास के आयोजन से एक नवम्बर से सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। चाँदपुर हरनाई से पधारे कथाव्यास पंडित अरविंद दीक्षित ने राम कथा में ईश्वर की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि परमात्मा सर्वशक्तिमान है।
हमारा शरीर प्रकृति से बना है। मानव का शरीर ब्रह्मांड है। उसके अंदर ब्रहमांड की शक्तियां समाहित हैं। श्रीराम चरित मानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई, मित्र, पति-पत्नी आदि का कर्तव्य बोध एवं सदाचरण की सीख हमें सर्वत्र मिलती है। कथा में उन्होंने बताया कि भक्ति मार्ग में सुख शांति का प्रवाह है। जहां आनंद को शीतल छाया मिलती है। तुलसीदास ने रामचरित मानस में श्रद्धा को भवानी और विश्वास को शंकर का प्रतिरूप मानते हुए दोनों की समवेत वंदना की है। शिव महांपुराण उमा संहिंता में भगवान शिव कहते हैं कि मनुष्य अपने अंदर ध्यान साधना के द्वारा उस परम प्रकाश को देख सकता है जो सूर्य की तरह भी दिखाई देगा और सफेद भी दिखाई देगा और तारे भी दिखाई देगें। इससे साफ हो गया है कि हमारे संतों ने जो कहा, वह सच है। ध्यान साधना मनन कीर्तन भजन के माध्यम से भगवान को हम पा सकते है। परंतु इसके लिए वैराग्य और हदय में ईश्वर के प्रति निष्ठा होनी चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। धार्मिक समारोह में महंत बाबा राघवदास, विपिन सक्सेना, भारत सिंह कुशवाहा, सीमा वर्मा, शिवानी मौर्य, राधा शर्मा, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, राधाकृष्ण कुशवाहा, कृपानंदन, नवनीत मिश्रा, हर्ष प्रधान, ओमप्रकाश वर्मा, हिमांशु, आकाश आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



