बाजार में भारी वाहन देख भड़के एसडीएम, फटकार

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - कस्बे में अंदर से नहीं आएंगे और जाएंगे भारी वाहनबाजार में भारी वाहन देख भड़के एसडीएम, फटकारबाजार में भारी वाहन देख भड़के एसडीएम, फटकारबाजार में भारी व

बाजार में भारी वाहन देख भड़के एसडीएम, फटकार

जहानाबाद। व्यवसायिक कार्यों में लगी ट्रैक्टर ट्रॉलियां जहानाबाद कस्बे के अंदर बाजार से नहीं निकलेंगी। एसडीएम न्यायिक पवन कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान बेधड़क कस्बे के बाजार से गुजर रहे व्यवसायिक वाहनों पर नाराजगी व्यक्त की है।दरअसल कस्बे की बाजार में कृषि कार्य के लिए रजिस्ट्रेशन वाले वाहन कमर्शियल के रूप में चलाए जा रहे हैं। यही नहीं ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां जब तब खतरा बनी रहती हैं। आर्थिक समझौते की कथित चर्चाओं के बीच रेता बजरी और पत्थर से भरे वाहन बाजार से निकलते हैं तो जाम तो लगता ही है साथ ही आवाजाही में हादसे का खतरा रहता है।

मुख्य बाजार में ओवरलोड ट्रैक्टर दो-दो फीट ऊपर उठ जाते हैं। क्षेत्रीय लोग इस पर ध्यान न दिए जाने की कई बार शिकायतें कर चुके हैं। इस बीच निरीक्षण को आए एसडीएम न्यायिक पवन कुमार सिंह ने बाजार में इस तरह से आते जाते वाहनों को देखा तो उनका पारा चढ़ गया। तुरंत रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक को मुख्य बाजार से न आने जाने देने को कहा गया। चेतावनी देते हुए कार्रवाई करने के लिए तथा बाहर बाहर जाने की हिदायत। एसडीएम पवन कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के अंदर से व्यवसायिक वाहनों के आने जाने पर पाबंदी है। अब अगर ऐसे वाहन दिखे तो चालान कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।