सरस्वती विद्यामंदिर में स्काउट गाइड शिविर का समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि इस शिविर से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, सहयोग, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास होता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाना था।

सरस्वती विद्यामंदिर में स्काउट गाइड शिविर का समापन

बीसलपुर। बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड शिविर के समापन पर प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, सहयोग, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान के निर्देशन में संचालित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाना रहा। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है, जो विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।