Pilibhit News: स्कूल चलो अभियान रैली में शत प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में किशनपुर प्राथमिक विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान' तथा 'संचारी रोग जागरूकता रैली' का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और कार्यक्रम में विधायक विवेक कुमार वर्मा सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया। बीएसए रोशनी सिंह ने अभिभावकों से बच्चों का नियमित नामांकन कराने की अपील की।

Pilibhit News: स्कूल चलो अभियान रैली में शत प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर

Pilibhit News: पीलीभीत/दियोरियाकला। बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। स्कूल चलो अभियान रैली में प्राथमिक और उच्च विद्यालय किशनपुर, प्राथमिक विद्यालय इलाबास देवल, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर ता किशनपुर के बच्चों और अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया कलां के बच्चों ने बैण्डबाजे के साथ मुख्य अतिथि बीसलपुर के विधायक विवेक कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य दरवेश कुमार और बीएसए रोशनी सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से किया गया। स्कूल चलो रैली प्रमुख मार्गों से गुजरी।

बीएसए रोशनी सिंह ने विद्यालय के अभिभावकों और शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा की अच्छे कार्यक्रम आयोजन के लिए सराहना की। उन्होंने अभिभावक से अपील की कि अपने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराएं और नियमित रूप से स्कूल भेजें। विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी 19 पैरामीटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान बीईओ शिव शंकर मौर्य, सुखविंदर सिंह, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, एआरपी शिव प्रकाश मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, मुन्ना, शैलेंद्र सोमपाल, शिक्षक मनोज शर्मा, सूरजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।