आवेदन पत्र की हार्डकापी 18 फरवरी तक जमा करें

Feb 13, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रवृत्ति भुगतान की समय-सारिणी जारी की। त्रुटियों को ठीक करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। सही आवेदन की हार्डकापी 18 फरवरी तक जमा करनी होगी और संस्थाओं को ऑनलाइन आवेदन पुनः अग्रसारित करने की तिथि भी 18 फरवरी है।

आवेदन पत्र की हार्डकापी 18 फरवरी तक जमा करें

पीलीभीत। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्र/छात्रों योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत उप्र के मूल निवासी छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान के लिए समय-सारिणी निर्गत की गयी थी, जोकि आपको पूर्व में भेजी जा चुकी है, जिसके अनुसार छात्र-छात्रा द्वारा त्रुटियों को ठीक करने की अन्तिम तिथि 13 फरवरी निर्धारित की गई है। छात्रों द्वारा सही आवेदन पत्र की हार्डकापी पुनः जमा करने की अन्तिम तिथि 18 फरवरी तक एवं संस्था द्वारा छात्रों से प्राप्त आनलाइन आवेदन पत्रों को पुन अग्रसारित करने की तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsScholarship Schedule Announced for UP Students in 2025-26 Academic Year
;;
;