ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतबिलसंडा में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनी सविता चौहान

बिलसंडा में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनी सविता चौहान

बिलसंडा में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशी सविता चौहान निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गई। सपा समर्थित प्रत्याशी राधा देवी के ऐनमौके पर अपना पर्चा वापस ले लिया। दोपहर तक ये उम्मीद...

बिलसंडा में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनी सविता चौहान
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 08 Mar 2018 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलसंडा में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशी सविता चौहान निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गई। सपा समर्थित प्रत्याशी राधा देवी के ऐनमौके पर अपना पर्चा वापस ले लिया। दोपहर तक ये उम्मीद किसी को नहीं थी कि पर्चा वापस ले लिया जाएगा। तीन बजे तक ही पर्चा वापस लिया जा सकता था।

पौने दो बजे सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह यादव के आवास पर विधायक रामसरन वर्मा की अचानक इंट्री हुई। यहां सपा विधानसभा अध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह समेत राधा देवी गुट के तमाम समर्थक नेता मौजूद थे। करीब आधा घंटे बंद कमरे में गुफ्तगू के बाद ठीक पौने तीन बजे राधा देवी आरओ कक्ष में दाखिल हुईं। आरओ हरीशचंद्र से अपना पर्चा स्वेच्छा से वापस लेने को कहा। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई। और इस तरह उन्होंने पर्चा वापस ले लिया। बाद में वे घर चलीं गईं।

एसडीएम ने रास्ते से बुलाया, डीएम से बात

पर्चा वापसी की सूचना प्रशासन तक पहुंच चुकी थी। दोपहर में सवा दो बजे एसडीएम सूरज यादव भी ब्लाक पहुंच गए। पर्चा वापस लेने के बाद राधा देवी घर जा चुकी थीं। एसडीएम ने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। बाद में अचानक फिर उन्हें रास्ते से वापस बुलाया गया। एसडीएम ने भी बंद कमरे में राधा देवी से पर्चा वापस लेने का कारण पूछा। इसपर बताया कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल न होने के कारण वे स्वेच्छा से पर्चा वापस ले रही हैं। इसमें कोई दबाव नहीं है।

फूल मालाओं से लादा

निर्विरोध प्रमुख बनने के बाद सविता चौहान को महिला बीडीसी सदस्यों ने मालाओं से लाद दिया। उनके गांव रौतापुर में जश्न का माहौल था। ढोल नगाड़ो पर समर्थक जमकर नाचे। यहां पहुंचे विधायक रामसरन वर्मा, विवेक वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह को भी लोगों ने फूल मालाएं पहनाईं। अब जिले पर सविता को जल्द ही प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें