सरबजीत की कुंडली खंगालने को एसपी ने गठित की तीन टीमें

Apr 08, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पूरनपुर निवासी सरबजीत सिंह ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर कार से अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सरबजीत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली है कि वह बीमार है। जांच टीम उसके परिवार और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।

सरबजीत की कुंडली खंगालने को एसपी ने गठित की तीन टीमें

पूरनपुर। दिल्ली विधानसभा का कार से गेट तोड़कर घुसने वाले सरबजीत की कुंडली दिल्ली पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही है। उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की पड़ताल भी जांच एजेंसिया कर रहीं हैं। परिवार से हुई पूछताछ के बाद भी केवल सरबजीत के मानसिक रूप से बीमार होने की बात ही सामने आई है। सरबजीत के घर के बाहर दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही। सोमवार को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की नरायनपुर कॉलोनी निवासी सरबजीत सिंह दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुस गया था। घटना के बाद सरबजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरबजीत किस मकसद से विधानसभा में कार लेकर घुसा। इसकी जांच गहनता से की जा रही है। घटना के बाद सीओ डॉ. प्रतीक दहिया ने सरबजीत के घर पहुंचकर परिजनों से उसके बारे में जानकारी जुटाई। परिजनों ने सरबजीत के दिमागी रूप से अस्वस्थ होने के बारे में बताया। वह अपने भांजे हरमनदीप को ढूंढने रिश्तेदारों के साथ चंडीगढ़ गया था। उसके बाद रिश्तेदारों को चकमा देकर वह दिल्ली पहुंच गया था। घटना की जानकारी पीलीभीत पुलिस को मिलने के बाद एसपी ने पूरे मामले की तहकीकात के लिए पूरनपुर, सेहरामऊ उत्तरी थाने की पुलिस के अलावा एसओजी की टीम को भी लगाया है। तीनों टीमों ने अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी भी जुटाई। सरबजीत की पत्नी और भाई से भी पूछताछ की गई है। हालांकि किसी को कोई क्लू नहीं मिला है। हालांकि पुलिस उसके सपंर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सरबजीत के सोशल मीडिया अकांउट पर भी पुलिस की नजर है। सड़क पर हाई स्पीड में कार दौड़ाता था सरबजीतसोमवार को दिल्ली विधानसभा का गेट कार की टक्कर से तोड़ने के दौरान भी सरबजीत की गाड़ी की स्पीड काफी थी। पता चला है कि सरबजीत अपनी कार को सड़कों पर तेज रफ्तार में भगाता था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड वीडियो में कार की स्पीड काफी दिख रही है। हाल ही में उसने सिएरा कार खरीदी थी। किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली जाने की बात आई है सामनेपूरनपुर निवासी सरबजीत सिंह वर्ष 2020 में किसान आंदोलन में शामिल रह चुका है। दिल्ली से मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि आरोपी कई बार दिल्ली भी आया। आंदोलन के दौरान आरोपी वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डाल रहा था। काफी समय तक उसने वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। हालांकि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किसान आंदोलन की वीडियो को हटा दिया था।.........................सरबजीत के बारे में सभी प्रकार की जानकारी जुटाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। अभी तक की पूछताछ और जांच में कोई गंभीर तथ्य सामने नहीं आया है। दिल्ली पुलिस से भी अभी कोई इनपुट नहीं मिला है। हर एंगल पर जांच की जा रही है।- सुकीर्ति माधव मिश्रा, एसपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।