छह से तीन कर दिया गन्ना राज्यमंत्री ने वाहनों का काफिला

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - छह से तीन कर दिया गन्ना राज्यमंत्री ने वाहनों का काफिलाछह से तीन कर दिया गन्ना राज्यमंत्री ने वाहनों का काफिलाछह से तीन कर दिया गन्ना राज्यमंत्री ने व

छह से तीन कर दिया गन्ना राज्यमंत्री ने वाहनों का काफिला

पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन के बाद अपने साथ चले वाले वाहनों के काफिलों को आधा कर दिया है। अब तक उनके काफिलें में छह वाहन चलते थे। अब वे केवल तीन वाहनों से ही आवाजाही करेंगे। साथ ही शहर में आवाजाही करने के लिए बाइक का प्रयोग करेंगे। जन सुनवाई के लिए वर्चुअल तौर पर व्यवस्था के अंतगत शिकायत निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रहित में ईधन बचाने के प्रयासों के बीच दावा किया गया है कि गांवों में भी न्यूनतम वाहनों से ही दौरा करेंगे। चौदह मई को अपने विस क्षेत्र में पहुंचने के बाद वर्चुअल तौर पर समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे।

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि ईधन बचाने समेत अन्य किए गए आवाहनों को लेकर शीर्ष नेतृत्व की भावनाओं का सभी को सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रहित सर्वोच्च है। ईधन की कमी के साथ ही निरर्थक तौर पर किए जाने वाले कार्य या गतिविधियों पर सभी को एक बार विचार अवश्यक करना चाहिए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।