मथुरा के बृजराज महोत्सव में आज सम्यक की बजेगी बांसुरी
कान्हा नगरी मथुरा में एक नवंबर से शुरू होने वाले बृजराज महोत्सव में बांसुरी नगरी के उदीयमान बांसुरीवादक सम्यक पाराशरी का बांसुरी वादन...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 01 Nov 2022 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें
कान्हा नगरी मथुरा में एक नवंबर से शुरू होने वाले बृजराज महोत्सव में बांसुरी नगरी के उदीयमान बांसुरीवादक सम्यक पाराशरी का बांसुरी वादन होगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण प्राप्त हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी की उपस्थिति में किया जाएगा। पहली बार कान्हा की नगरी में बांसुरी नगरी का कोई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। महोत्सव रेलवे ग्राउंड में होगा। सम्यक विश्व प्रसिद्ध बांसुरीवादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना का शिष्य है। वह कई कार्यक्रम में बांसुरी वादन प्रस्तुत कर चुका है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
